गनी खा को मिला पक्का आशियाना, वर्षों का सपना हुआ साकार*
गनी खा व जरीना को मिला पक्का आशियाना, वर्षों का सपना हुआ साकार*
पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत लोरड़ी देजगरा निवासी श्री गनी खा पुत्र श्री हाकिम खा को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ₹1.50 लाख की वित्तीय सहायता तीन किश्तों में उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी का लाभ भी प्रदान किया गया। प्रशासनिक सहयोग एवं स्वयं के प्रयासों से आज उनका दो कमरों, रसोई, शौचालय तथा बिजली-पानी की सुविधा से युक्त पक्का आवास तैयार हो चुका है। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी ने अपने सपनों का घर मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
*जरीना के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आवास*
पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत केरू निवासी श्रीमती जरीना पत्नी श्री अक्सर खा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ₹1.50 लाख की सहायता राशि तीन किश्तों में प्रदान की गई। उन्हें महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी का लाभ भी मिला। स्वयं की बचत एवं प्रशासनिक सहयोग से उन्होंने दो कमरों, रसोई, शौचालय तथा बिजली-पानी की सुविधाओं से युक्त पक्का आवास निर्मित कराया। अपना नया घर मिलने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का नया आधार प्रदान किया है।