पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन किया डेवलप            

पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन किया डेवलप            

पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन किया डेवलप              जोधपुर /नगर निगम में पीपीपी मोड पर ईवी चार्जिंग स्टेशन डेवलप किया गया है। जोधपुरवासी 24*7 अपने टू और फोर व्हीलर को चार्ज कर सकेंगे। 
नगर निगम के बाहर इसके लिए अलग से चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, इसे 'चार्जेस्थान' नाम दिया गया है। यहां 80 और 11 किलोवॉट के दो चार्जिंग पॉइंट लगाए गए है।
यहां फास्ट चार्जिंग पॉइंट भी लगाया गया है, जहां महज 45 से 60 मिनट में गाड़ी फुल चार्ज हो जाएगी।  कंपनी के को-फाउंडर अभिमन्यू सिंह गोदारा ने बताया- आने वाले कुछ महीने में जल्द ही ईवी चार्जिंग की मैन्यूफेक्चिरिंग भी शुरू की जाएगी।