मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे परोपकार में लगा कर सफल बनाएं : ब्रह्मपुरी

मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे परोपकार में लगा कर सफल बनाएं : ब्रह्मपुरी

मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे परोपकार में लगा कर सफल बनाएं : ब्रह्मपुरी

41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का हो रहा आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। संत महात्माओं का एक दल ॠषिकेश से सोजत पहुंचा जगत गुरु दिगम्बर अखाड़ा वैष्णव सम्प्रदाय के 52 दवारो में से एक मुख्य दवारे के आचार्य योगानंद देवाचार्य स्वामी श्री दयाराम दास महाराज ब्रह्मपुरी देवभूमि ऋषिकेश ने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे परोपकार में लगा कर सफल बनाएं उन्होंने कहा कि विश्व में शांति केवल भगवान राम के बताएं हुए रास्ते पर चलकर ही हो सकती हैं जगत गुरु ने कहा कि श्री राम से बढ़कर मर्यादा का पालन करने वाला इस धरती पर कोई दूसरा नहीं हुआ और हनुमान से बढ़कर भक्ति करने वाला कोई दूसरा नहीं हुआ वे सोजत में श्रीराम कौशल्या गार्डन दवे फार्म हाउस में 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ में भागीदारी निभाने पहुचे उल्लेखनीय है कि जगत गुरु के सानिध्य में ऋषिकेश में 32 वर्षों से अखंड ज्योति एवं रामायण पाठ चल रहा हैं संतों का यह दल जयपुर में हुई धर्म संसद में भाग लेने के बाद सोजत पहुंचा। इस मौके गोपाल दास जी महाराज, राम बालक दास, हरिओम दास, प्रमोद दास, गिरिजेश , गिरीराज, दशरथ तिवारी, श्याम सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, कैलाश दवे, गणपत गहलोत, विशाल दवे, विकास टांक, गोरधन लाल गहलोत, गोपीकिशन टांक, सुरेश पंवार, निर्मल, रामदेव सोनी, तिलोक वैष्णव, रमेश घांची, शांति लाल, लक्ष्मण भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।