सचिव भाटी ने मानसिक विमंदित पुुनर्वास गृह का किया निरीक्षण*
*सचिव भाटी ने मानसिक विमंदित पुुनर्वास गृह का किया निरीक्षण*
पाली, 06 अप्रेल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, द्वारा रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया की विजिट की गई।
सचिव भाटी द्वारा आश्रम में भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पुनर्वास करने की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। केयरटेकर निकी सागर ने बताया कि पुनर्वास गृह में मन्दबुद्धि बच्चों के आवास, भोजन, शिक्षण एवं योगा की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध हैं। दौराने विजिट रसोई की सफाई कमरों की सफाई स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई मौसम के अनुकूल व्यवस्था उचित पाई गई। पुनर्वास गृह में बालकों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। सचिव भाटी ने पुनर्वास गृह से मानसिक विमंदित बच्चों के पुनर्वास के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही पुनर्वास गृह में मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं तक बालकों की पहुंच सुगम रखने समय-समय पर बालकों की चिकित्सकीय जांच करवाने बच्चों के रूचि अनुरूप गतिविधियां करवाने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए मौसम अनुकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान केयरटेकर निकी सागर जीवनराम आदि उपस्थित रहें।