ट्रांसफोर्मेटिव मंगलवार’’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक’  

ट्रांसफोर्मेटिव मंगलवार’’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक’  

पाली 06 अप्रेल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे (परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक-कानून मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है।  

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, ने बताया कि साइबर दुर्व्यवहार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक गंभीर समस्या है। यह पढ़ाई, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। मोबाइल की लत, सोशल मीडिया का गलत उपयोग ऑनलाईन गेमिंग की लत और हानिकारक कंटेंट बच्चों की दिनचर्या और मानसिक संतुलन बिगाड़ सकता है। उक्त अभियान के तहत जिला और तालुका स्तर के राजकीय तथा निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को लक्षित करते हुए प्रत्येक माह मंगलवार को ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के रूप में मनाया जाएगा। जिसका प्रथम सत्र 07 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा उसके बाद नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि निरंतरता और सुगमता सुनिश्चित हो सके। इसके तहत न्यायिक अधिकारियों द्वारा रोटेशन आधार पर राजकीय तथा निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें साइबर अपराध के दुष्प्रभाव सोशल मीडिया के दुरूपयोग, साइबर अपराध से बचने के उपाय बच्चों की सुरक्षा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

-------------------------