पुलिस ने हैबियर्स कॉर्पस" का किया निस्तारण         

पुलिस ने हैबियर्स कॉर्पस" का किया निस्तारण                                         पाली /गुमशुदा श्रीमती मनीषा प्रार्थी किशोर कुमार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में डी.बी. (हैबियस कॉरपस) रिट के मामले में हैबियर्स कॉर्पस" का निस्तारण किया गया.           

 निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली सवाई सिंह राठौड ने बताया कि एमपीआर संख्या 15/2026 में गुमशुदा श्रीमती मनीषा प्रार्थी किशोर कुमार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में डी.बी. (हैबियस कॉरपस) रिट याचिका संख्या 115/2026 किशोर सरगरा बनाम सरकार व अन्य में प्रस्तुत की गई है। इस हैबियर्स कॉपर्स की दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका सेन के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विशेष गठित टीम ने सूचना संकलन तकनीकी साक्ष्यों एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच पडताल कर "हैबियर्स कॉर्पस" गुमशुदा श्रीमती मनीषा देवी को सिसरका फैजगंज बहेटा जिला बदॉयू (उत्तरप्रदेश) दस्तयाब किया जाकर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट जोधपुर के समक्ष पेश कर "हैबियर्स कॉर्पस" निस्तारण किया गया।

  7 मार्च को प्रार्थी किशोर पुत्र नवाराम जाति सरगरा उम्र 27 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी जाखानगर पीएस सुमेरपुर जिला पाली ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी पत्नी श्रीमती मनीषा देवी जो कि 10 जून 2024 से लापता है जिसको करीब दो साल हो गये है। मेरी पत्नी का 01 सितंबर 2024 को मोबाइल नम्बर 6367378817 से तकरीबन सुबह 08 बजे फोन आया ओर कहा कि लोगो ने मुझे बंधक बनाकर रखा है मुझे लेने आओ। वगैरा रिपोर्ट पर एमपीआर संख्या 15/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विशेष गठित टीम द्वारा सूचना संकलन तकनीकी साक्ष्य एवं मनौवैज्ञानिक तरीके से कडी से कडी जोडते हुए गठित टीम आपस मे एक दूसरे से समन्वय बनाते हुए काफी मशक्कत करने के बावजूद "हैबियर्स कॉर्पस" गुमशुदा श्रीमती मनीषा देवी को सिसरका फैजगंज बहेटा जिला बदायू (उत्तरप्रदेश) दस्तयाब किया जाकर माननीय न्यायालय हाईकोर्ट जोधपुर के समक्ष पेश कर "हैबियर्स कॉर्पस" निस्तारण किया गया।