मंत्री वैष्णव के दौरे सें पूर्व व्यवस्थाएं ठीक करने की सुध ली

मंत्री वैष्णव के दौरे सें पूर्व व्यवस्थाएं ठीक करने की सुध ली
मंत्री वैष्णव के दौरे सें पूर्व व्यवस्थाएं ठीक करने की सुध ली

मंत्री वैष्णव के दौरे सें पूर्व व्यवस्थाएं ठीक करने पर गया ध्यान                          जोधपुर /पाली / रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के दौरे सें पूर्व पाली जोधपुर व जालौर रेलवे स्टेशनों की रेल प्रशासन ने सुध ली। मंगलवार को जब जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक  अनुराग त्रिपाठी पाली मारवाड़ स्टेशन पर टीम के साथ पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तब ये सुगबुगाहट हो गईं कि रेल मंत्री भुज दिल्ली ट्रेन को जालौर के बाद पाली में नई ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे। अब रेल मंत्री का आधिकारिक दौरा तय हो गया। उससे पूर्व रेल अधिकारी सचेत हो गए। चलो इस बहाने ही सही जोधपुर, पाली व जालौर स्टेशन पर यात्रियों की तकलीफे दूर हो जाएगी। काश मंत्री व drm के दौरे समय समय पर होते रहें तो इन स्टेशनो के हालात भी सुधरे हुए रहें। वरना पीने के पानी, टंकियों की सफाई, प्रसाधन की सफाई, छाया,विश्राम ग्रहो, बैठने की व्यवस्था की स्थिति बिजली व्यवस्था, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं ठीक सें यात्रियों को मुनासिब हो सके। वरना हर दिन इन मूलभूत व्यवस्थाओं की दयनीय स्थिति देखने को मिलती हैँ। रेल मंत्री के दौरे के बाद भी इन स्टेशनो की दशा सुधरी रहें तो उत्तम रहेगा। वैष्णव जोधपुर में 22 मई को वन्दे भारत व भुज दिल्ली एक्सप्रेस को जालौर पाली स्टेशनों पर हरी झंड़ी दिखाकर स्थानीय जनता की लम्बे समय की मांग को पूरा करेँगे।