जोधपुर में भी मजदूर आंदोलन के समर्थन सौपेंगे ज्ञापन
जोधपुर में भी मजदूर आंदोलन के समर्थन सौपेंगे ज्ञापन
जोधपुर / गिरल मजदूरों के हित में किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में जोधपुर में आज बुधवार को कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कर्मचारी महासंघ के अध्य्क्ष शंभूसिंह मेडतिया ने बताया कि गिरल के मजदूरों को न्याय दिलाने हेतु आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सांय 5 बजे ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि मजदूरों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र न्याय प्रदान किया जाए। गिरल के मजदूरों के पक्ष में न्यायपूर्ण निर्णय नहीं हुआ तो जोधपुर में भी बड़ा एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।
--------
Sunil Dutt Trivedi