रोजगार मेले में 763 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र*
रोजगार मेले में 763 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र*
*प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाया*
पाली, 04 जुलाई।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजागर मेले का आयोजन जिला मुख्यालय पर माली समाज भवन में किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से कुल 763 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये।
रोजगार मेले के दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं उपक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर पचपदरा रिफाइनरी बालोतरा उद्घाटन कार्यक्रम का वर्चुअली सीधा लाइव प्रसारण एलईडी वॉल पर दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां जानकारी तथा एक लाख 5 हजार करोड़ रुपए के कार्यो का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान रिफाइनरी, यमुना जल परियोजना, जयपुर मेट्रो फेज-2 एवं 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, पाली द्वारा जारी विभागवार सूचना के अनुसार 35 अभ्यर्थियों को पूर्व में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि 719 अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए गयेे। इसके अतिरिक्त 9 नियुक्तियां अनुकम्पा एवं शहीद आश्रित श्रेणी के अंतर्गत प्रदान की गयी। इस प्रकार कुल 763 नियुक्तियों का वितरण किया गया।
विभागवार में प्रशासनिक सुधार विभाग के सर्वाधिक 634, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 45, पंचायती राज विभाग के 13, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 9, कृषि विभाग के 5, सचिवालय के 5, कौशल नियोजन विभाग के 2, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, विद्युत उत्पादन, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम तथा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के एक-एक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये।
इसके अलावा पूर्व में जारी नियुक्तियों में पुलिस एवं गृह विभाग के 17, सहकारिता विभाग के 6, कॉलेज शिक्षा विभाग के 5, कृषि विभाग के 4 तथा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के 3 अभ्यर्थीn शामिल हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, उप सभापति ललित प्रितमानी, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गौस्वामी, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता समेत जनप्रतिनिधि त्रिलोक चौधरी, रामकिशोर साबु, पुखराज पटेल, राकेश पंवार और जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।