IFWJ सोजत उपखंड अध्यक्ष पद पर गहलोत मनोनीतसंगठन ने जताया पुनः भरोसा

IFWJ सोजत उपखंड अध्यक्ष पद पर गहलोत मनोनीतसंगठन ने जताया पुनः भरोसा

IFWJ सोजत उपखंड अध्यक्ष पद पर गहलोत मनोनीतसंगठन ने जताया पुनः भरोसा

THE BHASWAR TIMES NEWS 

सोजत।* इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट IFWJ के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार पाली जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने IFWJ सोजत उपखंड अध्यक्ष पद पर पुनः कैलाश गहलोत को मनोनीत किया है। वरिष्ठ पत्रकार गहलोत के सोजत उपखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। गहलोत का पुनः उपखंड अध्यक्ष मनोनीत होना उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उनके संगठन के प्रति निष्ठा और लगन को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें ये दायित्व पुनः सौंपा है।गहलोत ने बताया कि वे पूरी निष्ठा से लगातार पत्रकारों हितों के लिए संगठन में कार्य करते आए है वो आगे भी संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। गहलोत के मनोनयन पर पत्रकार प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, चेतन व्यास, भुवनेश टाक, नवनीत राय रुचिर, अकरम खान, राकेश भटनागर, ओम प्रकाश चौहान, हरीश गहलोत, ओम प्रकाश बोराणा सहित कई पत्रकार साथियों ने माल्यार्पण कर बधाईयाँ दी।