सवराड़ बाबा रामदेवजी का मेला धूमधाम से सम्पन्न भजन संध्या में भक्तों ने देर रात तक बंधा रहा समा 

सवराड़ बाबा रामदेवजी का मेला धूमधाम से सम्पन्न भजन संध्या में भक्तों ने देर रात तक बंधा रहा समा 

सवराड़ बाबा रामदेवजी का मेला धूमधाम से सम्पन्न भजन संध्या में भक्तों ने देर रात तक बंधा रहा समा 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ गांव में एतिहासिक 142 वाँ एतिहासिक मेला व भजन संध्या वरघोड़ा धूमधाम से सम्पन्न। जिसमें पुजारी माणकलाल प्रजापत ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी सवराड़ संत महात्मा श्री श्री 1008 गेनाराम जी महाराज के जीवित समाधि स्थल पर लोग देवता बाबा रामदेवजी का 142 वॉ एतिहासिक विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों प्रस्तुति दी जिसमें दिलशान मनचला ने बाबा का घोड़लियो, दीवाना तेरा आया, किशोर पालीवाल ने बाबा के भजनों व श्याम बाबा के भजनों में भक्तों का बांधा रखा, दिव्या वैष्णव ने सावरिया सेठ, महादेव के भजनों की प्रस्तुति देकर, मुकेश नायक गेना बाबा दरबार दिवाला जागा रे आदि भक्ति में लुप्त कर दिया, झांकी कलाकार निखिल कोमल राव ग्रुप ने महादेव, बाबा रामदेव, माताजी व हनुमान जी, माता कालका के अकेल रूप की झांकियां प्रस्तुति दी। मंच संचालन अनिल मारू मारवाड़ ने किया।जिसमें स्थानीय ग्रामीणों व दूर दराज से आय भक्त ब्यावर, अजमेर, बालोतरा,बाड़मेर, पाली, जोधपुर, मेवाड़ आदि जगह से बाबा के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिनसे पूरे गांव में मेला सा माहौल व बाबा के जय कारे के साथ भक्ति मय माहौल रहा।

सुबह बाबा रामदेवजी का मेला भरा गया जिसमें गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए अखंड जोत के साथ ध्वजा लाई गई जिसमें बायोसा पुजारी भोलाराम भोपाजी द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई जिसमें ग्रामीणों व भक्तों से बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, रंग बिरंगी खिलौने, चूड़ियां, सजावटी सामान, मिठाई आदि का आनंद लिया गया जिसमें बाबा रामदेव जी मंदिर नारियल अगरबत्ती चढ़ाकर सभी भक्तों ग्रामीणों ने बारिश व खुशहाल की मन्नतें मानी।

माणकलाल, भानाराम, नारायणलाल व पुजारी परिवार प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत ने आए मेहमानों व अतिथियों का संत महात्माओं को माला साफा, सॉल ओढ़कर स्वागत सत्कार किया गया।

प्रशासक ममता महेंद्र कुमार ने बताया की भक्ति संध्या में श्री रूप रजत शिव गौशाला शिवराजपुर सवराड़ में सहयोग के रूप लगभग 75000 का प्राप्त हुआ।

जिसमें पुजारी माणकलाल, भानाराम, नारायणलाल, हेमाराम प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, राज कुमार, सुरेश कुमार,भूपेंद्र प्रजापत, हस्तीमल , बस्तीमल, बालाराम प्रजापत, चम्पालाल, मेवीसिंह,प्रेम सरगरा, प्रवीण शर्मा,देवीसिंह ,कैलाश, कुलदीप सिंह, मुकेश प्रजापत, महावीर सिंह, चुन्नीलाल, संजय आदि ग्रामीण भक्त उपस्थित थे।