जनगणना 2027- 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना अभियान विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश*
*जनगणना 2027- 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना अभियान विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश*
पाली 08 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अवधि में किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत राज्य में स्व-गणना 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक तथा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य संपादित किया जाएगा।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने बताया कि जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस बार नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे प्रक्रिया को अधिक सरल त्वरित एवं पारदर्शी बनाया जा सके। इस कार्य को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला ब्लॉक ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर स्व-गणना के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप तथा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार की स्व-गणना अनिवार्य रूप से पूर्ण करें और आमजन को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें।
डिजिटल साक्षरता में कमी वाले नागरिकों को विशेष सहायता प्रदान करने तथा अधिकतम परिवारों को स्व-गणना की सुविधा का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके अधीनस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित अवधि 01 मई 2026 से 15 मई 2026 के दौरान स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करें।
नियुक्त किये गये प्रगणकों द्वारा डाटा संकलण के लिए एक समर्पित मोबाईल अनुपयोग को उपयोग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आम नागरिको के लिए स्व-गणना की सुविधा राजस्थान में 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक एक समर्पित वेब पोर्टल (https://se-census.gov.in) के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। यह पोर्टल मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रगणको द्वारा घर-घर जाकर किये जाने वाले डाटा संकलंन की प्रारंम्भ होने से ठीक पूर्व 15 दिनो की अवधि के लिए आम जनता के लिए खुला रहेगा।
यह वेब पोर्टल अंग्रेजी हिन्दी तथा 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है स्व-गणणा पहचान संख्या (SE ID) अपने मोबाईल/ई-मेल पर प्रप्त कर सकता है। प्रगणक के परिवार के भ्रमण के दौरान स्व-गणना के विवरण की पुष्टि एवं अन्तिम प्रस्तुतिकरण के लिए SE ID व प्रगणक के साथ साझा करना आवश्यक होगा।