पूज्य सिंधी पंचायत ने निकाली आक्रोश रैली फूंका पुतला  राजस्थान व केन्द्र सरकार के नाम कठोर कार्रवाई हेतु उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन 

पूज्य सिंधी पंचायत ने निकाली आक्रोश रैली फूंका पुतला   राजस्थान व केन्द्र सरकार के नाम कठोर कार्रवाई हेतु उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन 

पूज्य सिंधी पंचायत ने निकाली आक्रोश रैली फूंका पुतला 

राजस्थान व केन्द्र सरकार के नाम कठोर कार्रवाई हेतु उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत।  पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी नवयुवक मंडल सोजत द्वारा छत्तीसगढ़ निवासी अमित बघेल जोहर पार्टी प्रमुख द्वारा भगवान झूलेलाल एवं सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आक्रोश रैली निकालकर बघेल का पुतला फूंका वहीं उपखंड अधिकारी मर्सिगा राम जांगिड़  को राजस्थान व केंद्र सरकार को कठोर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सोपा। रैली दादावाड़ी से शुरू हुई जो नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंची जहां बघेल का पुतला दहन किया गया तत्पश्चात उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया है कि सिन्धी समाज के इषटदेव झुलेलाल भगवान तथा सिन्धी समाज पर छतीसगढ़ के अमित बघेल जो कि जौहर पार्टी प्रमुख हैं उसने अपशब्द एवं आपतिजनक टिप्पणी की  है जो बहुत निंदनीय एव असहनीय है भगवान झुलेलाल जो कि इष्ट देव है को  " मछली वाला भगवान " कहना सिन्धी समाज की धार्मिक  भावनाओं व आस्था को चोट पहुंची है l अमित बघेल जौहर पार्टी प्रमुख पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठ व नव युवक उपस्थित थे।