सक्षम का जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण
सक्षम का जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन
पाली1मार्च। दिव्यांगता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली समदृष्टि क्षमताविकास व अनुसंधान मंडल( सक्षम) के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पेंशनर समाज भवन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्र में हुआ जिसमे संगठन के सदस्यों का परिचय संघठन की कार्यप्रणाली संगठन की विभिन्न गतिविधियों का परिचय व दिव्यांगता के क्षेत्र में संगठन के विभिन्न आयामों व प्रकोष्ठों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई ।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष मनोहर लाल जोशी जिला ने गत एक वर्ष किए गए कार्यों व नवाचारों से अवगत करवाया व भविष्य की कार्ययोजना को प्रस्तुत किया। जिला उपाध्यक्ष डॉ मांगीलाल चौधरी ने दिव्यांगता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों व उसके समाधान पर विचार प्रस्तुत किए। इन्होंने बताया कि मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखकर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
रोजगार और स्वावलंबन पर विशेष चर्चा - प्रांत चरेवैती प्रकोष्ठ प्रभारी झाला राम देवासी ने दिव्यांगों के रोजगार और स्वावलंबन पर विशेष चर्चा प्रस्तुत की। इन्होंने विभिन्न स्वरोजगार विकल्पों पर ध्यान आकर्षित किया जो दिव्यांग के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। इन्होंने दिव्यांगजनों की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। प्रांत सचिव जोधपुर सुरेश चन्द्र मेवाड़ा ने संगठन के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक तहसील स्तर तक के दिव्यांगों को जोड़कर दिव्यांगों में जागृति लाने का कार्य करना होगा। संगठन के सम्पूर्ण वर्ष की गतिविधियों के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।
दिव्यांग सेवा केन्द्रों की दी जानाकरी -सुरेश जांगिड ने दिव्यांग सेवा केन्द्रों पाली व सोजत के माध्यम से दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी और दिव्यांगों को इनका लाभ लेने का संदेश दिया । जालम सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न तहसील से सुविधाओं से वंचित दिव्यांगों को लाभान्वित करने के लिए एक सर्व करने का आह्वान किया । प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों से संयोजक सहसंयोजक व दिव्यांग कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पंकज सेन ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तरुण मेवाडा ईशा रखेचा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।