दो मुल्जिम गिरफ्तार

दो मुल्जिम गिरफ्तार सहित 1 मोटर साईकिल जब्त 

पाली / सोजत पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस बरामद किए एवं मोटर साईकिल नंबर आरजे 22 इस 2125 को जब्त किया हैँ.

 निरीक्षक पुलिस थाना सोजतसिटी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस थाना सोजतसिटी टीम द्वारा सांडिया की तरफ से आने वाली मोटर साईकिल को सोजतसिटी में नाकाबंदी के दौरान रुकवाया 28 फ़रवरी को सांय 6बजे मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली जिसमें 01 पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस बरामद किया है।मुल्जिम सुखदेवसिंह व किशनाराम को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना सोजतसिटी पर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया। प्रकरण में मुल्जिमान से गहन अनुसंधान जारी है।