अवैध अफीम का दुध 669 ग्राम बरामद
अवैध अफीम का दुध 669 ग्राम बरामद
पाली /शिवपुरा में अवैध अफीम का दुध 669 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को पुलिस ने गिरफतार किया हैँ.
नि.पु पुलिस थाना शिवपुरा भंवरलाल ने बताया दिनांक 28 फ़रवरी को ऑपरेषन "प्रहार" के तहत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ पाली व जोधपुर ग्रामीण की सटीक सूचना के आधार पर नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही की जिसमें सरहद जाडन मे जाडन से सिनला जाने वाले रास्ते पर तेजाराम देवासी के बेरे से अवैध अफीम का दुध 669 ग्राम बरामद कर एक मुलजिम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के बेचान करने एवं खरीदारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।
विश्वनाथ सिंह कानि को एएनटीएफ जोधपुर ग्रामीण को खास मुख्बीर द्वारा सटीक सूचना दी गई कि तेजाराम देवासी ने अपने बेरे पर मकान या खेत मे भारी मात्रा अवैध अफिम का दुध छुपाकर रखा हैं। सूचना के आधार पर तेजाराम को दस्तयाब कर मकान व खेत की तलाशी ली गई तो खेत मे छुपाकर रखा अवैध अफीम का दुध कुल 669 ग्राम को बरामद कर मुलजिम को गिरफतार किया गया।