शोभायात्रा में जुड़े सर्व हिन्दू समाज
*शोभायात्रा में जुड़े सर्व हिन्दू समाज झाकियों के माध्यम से दिखाए हिन्दू समाज के संस्कार - परमेश्वर जोशी*
पाली /जन-जन के आराध्य भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव को लेकर शनिवार 28 फरवरी को रामदेव रोड माली समाज बगेची में हिन्दू महोत्सव समिति के तत्वाधान में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक का आगाज सन्त श्री प्रेमानन्द महाराज गीता सत्संग भवन मनोहर दास महाराज भागीरथी गो सेवा संस्थान व अतिथियों के द्वारा राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का आगाज किया गया ।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र के जन्मोत्सव 26 मार्च को पाली शहर में पर शहर में भव्य विराट शोभायात्रा हिन्दू महोत्सव समिति विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा निकाली जाएगी ।
मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि शोभायात्रा से सामाजिक समरसता का भाव जगे हर हिन्दू घर से हर समाज से शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हो ऐसा प्रयत्न हर समाजबंधु करे बैठक में समाज प्रमुखों के द्वारा अलग अलग प्रकार सुझाव रखे गए जिस से शोभायात्रा ओर भव्य हो ।
हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी समाज संगठनों के द्वारा झांकियां निकाली जाएगी जिसमें सभी समाज संस्था संगठन एवं अखाड़े भाग लेंगे
शोभायात्रा में घोड़े बैंड घोष गैर नृत्य आदि भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाएंगे
बैठक में सर्व समाज और संस्था संगठन,विद्यालय के प्रतिनधियों ने सहभागिता निभाई जिसमे 60 समाज,विद्यालय संगठन के 650 लोगों ने भागीदारी निभाई ।
समाज प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए 26 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या की भागीदारी निभाने का संकल्प लिया ।
समाज की महिलाओं ने भी अपनी सर्वाधिक संख्या शोभायात्रा में लेकर आने का संकल्प लिया ।
बैठक के पश्चात एक ही जाजम पर समाज के लोगों ने भोजन ग्रहण किया व सामाजिक समरसता एकता का संदेश दिया ।
*रामनवमी शोभायात्रा 2026 का अध्य्क्ष सीताराम जोशी(कृष्ण कॉलेज) उपाध्यक्ष सोहन सिंह (जे एस केटर्स) उपाध्यक्ष भवरलाल गुगरिया(उधोगपति समाजसेवी) को बनाया ।*
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष रंगलाल जाट ने के पधारे हुए सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
बैठक में रामनवमी शोभायात्रा अध्य्क्ष सीताराम जोशी उपाध्यक्ष सोहन सिंह भरवलाल गुगुरिया विहिप प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी,हिन्दू महोत्सव समिति संस्थापक कमल किशोर गोयल अनिल चौहान नरेंद्र माछर बाबुलाल कुमावत दुर्गावाहिनी मातृशक्ति से रामसुख पायक गणेश कुमावत,प्रवीण सोनी, प्रवीण परिहार श्रवण भिलवारा गणेश कुमावत रविन्द्र चौहान केलाश कुमावत गौरव शर्मा,दीपक सोनी, हरीश पांडे सहित कुसुम थावानी,विनीता तनवानी सन्तोष वैष्णव, प्रियंका माली रेखा सोलंकी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहने मौजदू रही ।
कार्यक्रम मे सर्व हिन्दू समाज के प्रमुख समाजबंधु मौजूद रहे ।