ईनामी अपराधी गिरफ्तार
ईनामी अपराधी गिरफ्तार
पाली / जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में 70 करोड़ हीरोइन के मामले में बीकानेर में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर खजूबाला,बीकानेर पुलिस को सुपुर्द किया।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि थानाधिकारी भंवरलाल नि.पु. पुलिस थाना शिवपुरा के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के चयनित ईनामी अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियंता चलाया जा रहा हैं। इस मामले पुलिस टीम गठित कर मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहयोग से थाना क्षेत्र का पच्चीस हजारी ईनामी मुलजिम अभिषेक उर्फ अभिनव उर्फ अभय पुत्र हीरसिंह जाति राजपुरोहित निवासी चाडवास पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली की दस्तयाबी हेतु रैकी कर मुलजिम की गतिविधियो का पता लगाया गया व मुलजिम के संबंध मे हर छोटी से छोटी जानकारी संकलित की व तकनीकी संसाधन, मुखबीर तंत्र द्वारा पुलिस थाना शिवपुरा के किशनलाल सउनि व अजयसिंह कानि 219 के द्वारा किये गये विशेष प्रयास व सटिक जानकारी के आधार पर मुलजिम को चाडवास से डिटेन कर पुछताछ की गई तो उसने बताया कि प्रकरण में ईनामी अपराधी राकेश प्रजापत के द्वारा पहले भी हेरोइन की दो बडी खेप लाई गईं। प्रकरण संख्या 56/22. अप्रैल 2025 मेँ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पुगल जिला बीकानेर मे दस्तयाब कर पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर को सुपुर्द किया गया।
आरोपी अभिषेक उर्फ अभिनव उर्फ अभ राजपुरोहित निवासी चाडवास पुलिस थाना शिवपुरा को खजुवाला बीकानेर पुलिस को सुपुर्द किया हैं ।