बारिश का कहर सड़कें और कॉलोनियां बनी तालाब वार्ड नंबर एक में पानी निकलने की निकासी नही

Rain,wreaks,havoc,on,roads,and,colonies,ponds,no,drainage,in,ward,number,one

बारिश का कहर सड़कें और कॉलोनियां बनी तालाब वार्ड नंबर एक में पानी निकलने की निकासी नही
जयपुर बायपास एनएच 21 और वार्ड नंबर एक प्रतीक विहार कॉलोनी में भरा बारिश का पानी

बारिश का कहरः सड़कें और कॉलोनियां बनी तालाब वार्ड नंबर एक में पानी निकलने की निकासी नही


दौसा। जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए है बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह रहा है। यहां जयपुर बायपास एनएच 21 और वार्ड नंबर एक प्रतीक विहार कॉलोनी में तालाब जैसे हालात बन गए है। लोगों का आना जाना ठप हो गया है। जयपुर बायपास एनएच 21 पर नाले और सड़कें भर गई। जिसके कारण हाईवे का पुरा पानी प्रतीक विहार कॉलोनी में भर गया यहां पानी निकलने की निकासी नही है। नालियों का पानी सड़कों पर आने से हालात और बिगड़ गए जिससे आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। प्रतीक विहार कॉलोनी के लोग घरों में कैद हो गए है। कॉलोनी वाशियों का कहना है कि कॉलोनी में सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवा दिया लेकिन समस्या का समाधान अबतक नही किया गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हर बारिश में यही हाल होता है। लोगो ने कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन अबतक कोई स्थाई समाधान नही वर्तमान स्थिति कॉलोनी में जलभराव के कारण कॉलोनी वाशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और कॉलोनियां तालाब में तब्दील हो गई। कई बार पानी निकासी मार्गो पर अवैध अतिक्रमण के कारण पानी का प्रवाह रूक जाता है। जिससे जलभराव होता है। शहर में बुनियादी ढांचे की कमी और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी पर सवाल उठाती है। इधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।