बांदीकुई के दो युवाओं का इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में चयन
Selection,two,youth,from,Bandikui,International,Adventure,Programme
बांदीकुई के दो युवाओं का इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में चयन
बांदीकुई/दौसा। द भारत स्काउट्स व गाइड्स के अन्तर्गत नेशनल एडवेंचर इंस्टिट्यूट पचमढ़ी मध्यप्रदेश द्वारा 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक 27वां इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम कम एडवेंचर मेला आयोजित किया जा रहा है |
इस दौरान ग्रुप लीडर देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राजस्थान राज्य के दौसा जिला स्थानीय संघ बांदीकुई से डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑपन रोवर क्रू के हिमालय वुड बैज योग्यताधारी रोवर स्काउट लीडर राकेश कुमार मेहरा पुत्र प्रहलाद कुमार मेहरा निहालपुरा और सहायक रोवर स्काउट लीडर मोहसिन खांन पुत्र अब्दुल लईक का चयन स्काउटिंग योग्यता व अनुभव के आधार पर किया गया है।
इस अवसर पर सी.ओ स्काउट प्रदीप सिंह, सी. ओ गाइड निरमा मीना, जिला सचिव गोविन्द नारायण तिवाड़ी, स्थानीय संघ सचिव गोवर्धन लाल गुप्ता, ट्रेनिंग काउंसलर कन्हैया लाल रलावता, ग्रुप लीडर देवेन्द्र सिंह गुर्जर और सहायक रोवर लीडर संजय कुमार बैरवा सहित रोवर एंव रेंजर्स व स्काउट, गाइड ने बँधाई दी l