जेएनयू कुलगुरु को 16 मांगों पर सौंपा ज्ञापन   

जेएनयू कुलगुरु को 16 मांगों पर सौंपा ज्ञापन   

जेएनयू कुलगुरु को 16 मांग पर सौंपा ज्ञापन                                     जोधपुर/ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में इस साल फीस में वृद्धि न करने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित सेमेस्टर प्रणाली को समय पर पूरा कर रिजल्ट जल्द घोषित करने सहित 16 मांगों पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर कुलगुरु के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी इकाई अध्यक्ष जुंजार सिंह चौधरी छात्रनेता एमएल चौधरी रोहित मेहरा जिला सचिव हर्षवर्धन सिंह ललित छवरिया नमन जैन जितेश्वर चौधरी आदि ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा.