महाराजा श्री अग्रसेन की 5151 वीं जयन्ती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
महाराजा श्री अग्रसेन की 5151 वीं जयन्ती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

सोजत। महाराजा श्री अग्रसेन के 5151 वीं जयन्ती महोत्सव माहेश्वरी भवन में श्री अग्रवाल समाज सोजत द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था अध्यक्ष हरीश अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जीरो से 7 वर्ष में हिमांश अग्रवाल पर प्रथम व हितीशा अग्रवाल

द्वितीय रही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 7 से 12 वर्ष में खुशी अग्रवाल प्रथम रही शिवम अग्रवाल द्वितीय रहे।एकल नृत्य प्रतियोगिता 7 वर्ष एवं उससे ऊपर में यशी अग्रवाल प्रथम रही और ऐना अग्रवाल द्वितीय रही एकल नृत्य प्रतियोगिता 3 से 7 वर्ष में दिव्याना प्रथम रही हितीशा अग्रवाल द्वितीय रही।आलिया सालिया प्रतियोगिता में अंजलि अग्रवाल प्रथम रही प्रेमलता अग्रवाल द्वितीय रही मेधावी छात्र प्रतियोगिता में कक्षा 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष में दिया अग्रवाल प्रथम रही , दिविषा अग्रवाल द्वितीय रही और पारितोषिक वितरण किए गए। कार्यक्रम का आगाज पूजा अर्चना के बाद किया गया कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के महिलाएं पुरुष और बच्चों ने भागीदारी निभाई।