कलेक्टर ने एमडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण   

कलेक्टर ने एमडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण   

कलेक्टर ने एमडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण                   जोधपुर/ जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली.इस दौरान हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर ने हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर का एमडीएम हॉस्पिटल में यह पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली।

कलेक्टर रंजन ने हॉस्पिटल में इलाज मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर हॉस्पिटल में दवाइयों की आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए.यहां रोजानालगभग 6 से 7 हजार मरीज ईलाज कराने आते हैं 

मथुरादास माथुर जोधपुर संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होने से है यहां रोजाना करीब 6 हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। संभाग भर से मरीज यहां इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर ने मरीजों के इलाज से लेकर यहां की सफाई व्यवस्था स्टॉफ आदि को लेकर भी जानकारी ली।