नौकरी झांसा देकर की ठगी     

नौकरी झांसा देकर की ठगी     

नौकरी झांसा देकर की ठगी                                     जालोर / नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने और फर्जी नियुक्त पत्र बांटने वाले ठग को सोमवार को जालोर की कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी राकेश कुमार (25) मुस्कराते हुए कोर्ट में फेश हुआ। उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जालोर के रतनपुरा रोड पर रहने वाले राकेश ने लोगों ने नगर परिषद में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांट दिए। राकेश पुत्र पुखराज जीनगर मूल रूप से पाली के तखतगढ़ का रहने वाला है।पुलिस ने बताया कि राकेश ने भूति निवासी रितिक मीणा पुत्र करनाराम रणछोड कुमार और आहोर के हरियाली गांव निवासी मुकेश कुमार से ठगी की। रितिक से उसने 10 लाख रुपए, रणछोड़ और मुकेश से 3-3 लाख रुपए में सौदा किया।

 आरोपी ने रिटायर्ड संयुक्त निदेशक शम्भूलाल जागरवाल और नगर परिषद आयुक्त जालोर के फर्जी हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए। इससे पीड़ितों को अधिशाषी अधिकारी , कनिष्ठ सहायक आदि पदों पर ज्वाइन करने का झांसा दे दिया। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद पीड़ितों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।