साक्षरता की जगाएंगे अलख 

साक्षरता की जगाएंगे अलख 

साक्षरता की जगाएंगे अलख 

       सीबीईओ कार्यालय से साक्षरता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

पाली 6 मार्च। राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चल रहे नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय से साक्षरता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

     ब्लाॅक समन्वयक भगवान सिंह चारण ने बताया कि इस मौके पर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र राठौड ने कहा कि रथ के माध्यम पाली पंचायत समिति एवं शहरी क्षैत्र मे आमजन को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने मे सफल होगा। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा दिलीप करमचंदानी ने कहा कि रथ का मुख्य उदेश्य सभी ग्राम पंचायतो में पहुंचकर साक्षरता का प्रचार प्रसार करना है। यह रथ शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

     ये रहे मौजूद - वरिष्ठ सहायक रक्षित शर्मा ने बताया कि इस मौके पर एसीबीईओ देवेन्द्र डाबी,देवाराम चौधरी,बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरभि चौहान ब्लाॅक समन्वयक राकेश देवडा प्रधानाचार्य दिनेश लङ्ढा  दीपक जावा महेन्द्र वैष्णव विनोद पुन्नड शालिनी मेवाडा जीना संतोष शोभा बोराणा,रतन सिंह पंवार  हुक्मीचंद सैन नरेन्द्र कुमार कुलदीप, दिनेश कुमार ग्रर्जर प्रभू सिंह राजपुरोहित सत्यनारायण पारीक सुशीला टेलर लीलाधर अक्षय पालीवाल अंजना पुरी कमलेश वैष्णव, अभिषेक एस वैष्णव देवीदत्त जोशी खुशवंत चारण गोपाल कल्ला श्रीराम मीणा  संजय पुरी प्रवीण तंवर नरेन्द्र कुमार गर्ग  इन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।