UPSC में 83वीं रैंक लाने वाले गौरव चोपड़ा का हुआ अभिनंदन

UPSC में 83वीं रैंक लाने वाले गौरव चोपड़ा का हुआ अभिनंदन

UPSC में 83वीं रैंक लाने वाले गौरव चोपड़ा का हुआ अभिनंदन

जोधपुर। पचपदरा प्रगति मंडल के महावीर चौपड़ा ने बताया कि जोधपुर में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 83वीं रैंक तथा राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गौरव चोपड़ा का उनके परिवारजनों सहित सम्मान व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौरव चोपड़ा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।