भाजपा के जिला मंत्री पाली यात्रा पर
पाली जिला प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मंत्री अजीत मांडण पहुंचे विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली की कामना ।
पाली बुधवार 15 अप्रेल। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कमेटी के मंत्री एवं पाली जिला प्रभारी अजीत मांडण ने मंगलवार रात्रि को प्रथम बार पाली के विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की गई। उनके आगमन पर श्रीं विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली की और से अध्यक्ष मोहनराम जांगिड़ के नेतृत्व मे समाज की और से साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि वीर दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए श्री माडण ने सभी को मिलजुल कर रहने की सिख दी। उन्होंने कहां की समाज संगठन की एकता वर्तमान समय की आवश्यकता है। एकता से ही समाज को गति मिलती है। उन्होंने सम्पूर्ण समाज से 21 अप्रेल को बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित होने वाले रिफायनरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पचपदरा चलने का आह्वान किया।
इसके पश्चात माडण द्वारा पाली के युवा दिनेश पीड़िहारियां को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष व वासुदेव जिलोया के युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नियुक्त होने तथा समाज अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर सम्मान कर कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी ।
इस अवसर पर मोहनराम जांगिड़, शेषाराम पारखवड, मदनलाल जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, जब्बरमल जोपिग, अमरचंद शर्मा, घीसूलाल सुथार, ऋषिराज त्रिपाठी, भूराराम छड़ियां, चम्पा लाल नागल, प्रकाश पिडवा, डाॅ बंशीलाल पाखरवड, एडवोकेट चन्द्रप्रकाश सिघानिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, अशोक किंजा, प्रकाश जांगिड़, रामदयाल जांगिड़, सुरेश तिराणीया तथा विश्वकर्मा एकता फ़ोर्स के युवाओं की टीम कई कार्यकर्ता मोजूद रहे.