मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को मिला ₹1 लाख का संबल*

मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को मिला ₹1 लाख का संबल*

मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को मिला ₹1 लाख का संबल*
पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत मेलबा में आयोजित शिविर के दौरान अगस्त 2025 में हुई हनुमानराम लुहार की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार को राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत ₹1 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र उनके वारिस ओमाराम पुत्र हनुमानराम लुहार को सौंपा गया। शिविर प्रभारी श्रीमती मधुलिका सींवर की उपस्थिति में तहसीलदार झंवर ने यह स्वीकृति पत्र प्रदान किया। लाभार्थी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।