आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता की कल 16 जुलाई जोधपुर में निकलेगी महा रैली

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता  की कल 16 जुलाई जोधपुर में निकलेगी महा रैली

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की विभिन्न मांगों के समर्थन में 16 जुलाई को जोधपुर में निकलेगी महा रैली

जोधपुर, 15 जुलाई 2026।
अखिल राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जिला जोधपुर के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक विशाल महा रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे राजीव गांधी मूर्ति, नई सड़क, जोधपुर से होगा तथा रैली जिला कलेक्टर कार्यालय, पावटा, जोधपुर पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया है। संगठन का कहना है कि यह महा रैली आंगनबाड़ी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।