सवराड़ गौशाला में प्याऊ, डॉम, गौ प्रतिमा का शुभारम्भ 50 लाख की लागत से तैयार प्याऊ, गौमाता प्रतिमा, एक डॉम का होगा उद्घाटन।
सवराड़ गौशाला में प्याऊ, डॉम, गौ प्रतिमा का शुभारम्भ
50 लाख की लागत से तैयार प्याऊ, गौमाता प्रतिमा, एक डॉम का होगा उद्घाटन।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ में श्री रूप रजत शिव गौशाला शिवराजपुर सवराड में विभिन निर्माणाधीन कार्यों का शुभारंभ होगा। श्री रूप रजत शिव गौशाला शिवराजपुर सवराड के अध्यक्ष चिमनाराम सिरवी ने बताया की निर्माणाधीन गौशाला में भामाशाह द्वारा एक डॉम, एक प्याऊ, एक गौमाता की प्रतिमा का शुभारम्भ भामाशाह द्वारा किया जाएगा जिसमें गौशाला कमेटी द्वारा सभी का भामाशाह को व प्रवासी बंधुओं को बुलाकर गौशाला में हो रहे विकास कार्य के बारे में चर्चा की जाएगी साथ ही विभिन्न कार्यों के उद्घाटन कर भामाशाह परिवार का स्वागत किया जाएगा। ऐसे गर्मी को देखते हुए भामाशाह ने प्याऊ का निर्माण कर आम जनता को राहत प्रदान करेगी। गौमाता को बैठने के लिए एक डॉम का निर्माण से गौमाता की सुविधा प्रदान रहेगी, गौमाता की प्रतिमा को सभी देखकर आकर्षण का केन्द्र रहेगी जिससे देखते ही गौशाला को देखने में आतुर रहेंगे। ओर भी विभिन्न कार्य का कार्य प्रगति पर चल रहा है, अन्य निर्माण कार्य ओर करवाने के लिए भामाशाह को प्रेरित कर जल्द गौशाला को प्रगति की ओर लाया जा रहा है। सभी को देखते हुए तैयार जोरो से की जा रही है सभी की साज सजावट की जा रही है माला से सभी को सजाया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर सभी गौशाला कमेटी तैयार में लगे हुए है।
