ग्राम रथ अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ’* 

ग्राम रथ अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ’* 

*’ग्राम रथ अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ’* 

 15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी’* 

                  

पाली 28 अप्रैल। जिला कलक्टर कार्यालय में मंगलवार को जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों जिले में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ग्राम रथों को मंगलवार को प्रातः जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगणों की मौजूदगी में हरी झण्ड़ी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन पंचायतीराज एवं अन्य विभागीय योजनाओं को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले के पाली सुमेरपुर सोजत बाली एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में लोक कलाकार और कला जत्थो के माध्यम से गांव गांव ग्रामीणों को कई योजनाओं से जागरूक करेंगे। 

इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी जिला कलक्टर पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह मुख्यकार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी आदि की मौजूदगी में ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के सदस्यों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जा रही है।