करंट लगने से हुई महिला की मौत
करंट लगने से हुई महिला की मौत पाली / जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के सुरायता गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से विवाहिता ललिता की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद विवाहिता को सोजत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शिवपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।शिवपुरा थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को सुरायता गांव में खेत पर काम करते समय बिजली के तार से करंट लगने से ललिता पत्नी नेमाराम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शाम को जब परिजनों को घटना का पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची गई और घायल महिला को सोजत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई.
मृतका के भाई रमेश ने अपनी बहन की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मृतका के चार बच्चे हैं और उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की जाँच कर रही हैं.