फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
जोधपुर के प्रतापनगर इलाके में हुई दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।
फायरिंग की वारदात के बाद सीएसटी टीम प्रभारी मेहराज तंवर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सघन तलाश अभियान चलाया। इस दौरान कायलाना की पहाड़ियों में छिपे आरोपी प्रदीप मेघवाल को पुलिस ने घेराबंदी कर मय पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपी घटना के बाद फरार होकर पहाड़ी इलाके में छिप गया था लेकिन CST टीम की सतर्कता और रणनीतिक घेराबंदी के चलते वह बच नहीं सका। आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार से ही फायरिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। फायरिंग के पीछे के कारणों किसी साजिश या अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
जोधपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।