जेब से निकाले 50 हजार
जेब से निकाले 50 हजार जोधपुर / शहर के बैंक में जेब काटने की वारदात सामने आई है जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30 सेकंड में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें शातिर बदमाश बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर तलाश में जुट गई है।
घटना उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित 'दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक' की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार की है। जहां किसान बैंक में पैसे जमा कराने आया था। घटना के बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहीं हैँ.