महिलाओं से अभद्रता के बाद हुआ पथराव
महिलाओं से अभद्रता के बाद पथराव जोधपुर / शहर में शुक्रवार देर रात महिलाओं के साथ अभद्रता और पथराव के मामले में पुलिस ने पूरी रात धरपकड़ अभियान चलाया। आज दोपहर तक एक दर्जन से अधिक बदमाशों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से पथराव करने वाले बदमाशों की घटना के वीडियो से पहचान करने के बाद उस केस में अलग से गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार रात को हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव भी किया। हंगामा करने वाले युवकों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद रात को ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कोi लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी की। जोधपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना कल रात करीब दस बजे शहर के आचार्य का बास में हुई इस संबंध में सदर कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार मेहरों के चौक क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद महिलाएं भोळावणी मेले में जा रही थीं।
इसी दौरान लायकान मोहल्ला की तरफ से बाइक पर आए युवकों ने महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दोनों नशे में थे। उसके बाद क्षेत्र में पथराव चालु हो गया.पुलिस मामले की छानबीन लगी हुई हैँ.