हीट वेव एवं मानसून 2026 की पूर्व तैयारियों की बैठक 10 अप्रैल को’
हीट वेव एवं मानसून 2026 की पूर्व तैयारियों की बैठक 10 अप्रैल को’
पाली 08 अप्रैल। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हीट वेव तथा मानसून वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन 10 अप्रैल को प्रातः 11. 30 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा।
अतिरिक्त कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि बैठक में हीट वेव की स्थिति तथा जून से सितम्बर 2026 के दौरान संभावित मानसून अवधि में अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से बचाव के लिए विभागवार समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली पूर्व तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
-------------------------