प्राधिकरण सचिव भाटी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को किया
प्राधिकरण सचिव भाटी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को किया रवाना’
पाली 08 अप्रैल। दूरस्थ गांवो एवं ढाणियों में आमजन में विधिक जागरूकता के लिए अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर द्वारा प्राप्त मोबाईल वैन को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राधिकरण के सचिव भाटी ने बताया कि पाली के विभिन्न गांवों एवं ढाणियो में मोबाईल वैन के माध्यम से बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप निःशुल्क विधिक सहायता मध्यस्थता पीडित प्रतिकर स्कीम राष्ट्रीय लोक अदालत, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 नालसा मोड्यूल फॉर सीनियर सीटिजन नालसा पोर्टल 15100 टोल फ्री नम्बर नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न प्रकारी की कल्याणकारी योजनाएं आदि के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के पेम्पलेट्स एवं पोस्टर का वितरण भी किया जायेगा।
बुधवार को इस मोबाईल वैन पाली मुख्यालय से रवाना होते हुए सुरजपोल हाउसिंग बोर्ड घूमटी मंडिया रोड शेखों की ढाणी आदि स्थानों पर पहुंचेगी। मोबाईल वेन के साथ जिला मुख्यालय के पीएलवी मांगीलाल तंवर एवं वाहन चालक श्री श्रवणसिंह उपस्थित रहे।
’विधिक जागरूकता शिविर का भी किया आयोजन’
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विक्रम सिंह भाटी, द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सर्वाेदय नगर पाली में विद्यार्थियों में साइबर अपराध के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव भाटी द्वारा विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों तथा अध्यापकगणों को विधिक सेवा प्राधिकरण के आयामों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव साइबर अपराध साइबर कानून महिला सशक्तिकरण नालसा पोर्टल 15100 टोल फ्री नम्बर महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के कानूनी अधिकार बालिका शिक्षा वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बालश्रम कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह निःशुल्क शिक्षा का अधिकार दैनिक जीवन में उपयोगी कानून के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की।