ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही: घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी का कटा चालान

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही: घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी का कटा चालान

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही: घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी का कटा चालान

*सुजुकी बताकर भेजा नोटिस, शिकायत करने पर कर्मचारियों ने एडिट कर थमाया वापस*  जोधपुर /  जिले में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला कस्बे के निकटवर्ती शिवगांव लुणावास भाखर से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की घर में खड़ी गाड़ी का चालान उसके घर पहुंच गया, जबकि उस दिन गाड़ी घर से बाहर निकली ही नहीं थी।

 पीड़ित ने बताई पूरी कहानी- गाड़ी मालिक लक्ष्मणराम  ने बताया कि उनके पास इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी है। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक चालान का मैसेज आया। जब उन्होंने चालान की कॉपी निकाली तो उसमें सुजुकी कंपनी की गाड़ी का नंबर और फोटो था। लक्ष्मणराम का कहना है कि चालान में दर्ज तारीख और समय पर उनकी गाड़ी घर के अंदर ही खड़ी थी। उनकी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी का नंबर भी चालान वाले नंबर से अलग है।

 ट्रैफिक ऑफिस में नहीं मिली राहत:- चालान से परेशान होकर लक्ष्मणराम शिकायत लेकर ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उल्टा कर्मचारियों ने चालान में कुछ एडिटिंग कर वही चालान उन्हें वापस थमा दिया और कहा कि अब जमा करवा दो।

ग्रामीणों में रोष- इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना जांच पड़ताल के ऐसे चालान काटना सिस्टम की बड़ी लापरवाही है। इससे आम आदमी को बेवजह परेशान होना पड़ता है। लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।