गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में निकाली जलयात्रा

गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में निकाली जलयात्रा
गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में निकाली जलयात्रा

गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में निकाली जलयात्रा 

 जोधपुर / चाँदपोल स्थित वीर गौर गणेश मंदिर में परिसर आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और वैदिक विधानों के साथ पूजन व हवन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन गणपति पूजन, मातृका पूजन, सर्व पीठिका पूजन एवं वैदिक हवन का आयोजन किया गया।

 पंडित सूर्य प्रकाश दाधीच उर्फ़ मोनू के आचार्यत्व में वेदपाठी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। पूजन में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य जनों एवं बड़ी संख्या में

श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सांय शोभायात्रा निकाली गई ज़ो गौर मैदान रामेश्वर मंदिर होते हुए तापड़िया बेरा पहुंची यहाँ पवित्र जल कलशो में भरसिर पर रख महिलाओं ने जलयात्रा निकाली। इस मौके पर विशेष आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य यजमान बिशनसिंह सोढ़ा व विष्णुदत्त बिस्सा ने पूजन किया उसके बाद भगवान शयन हुआ। रमेश बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। रविवार को अभिर्जित मुहूर्त में पूजन व हवन व गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसादी होगी। अंकित दाधीच ने बताया कि शनिवार की रात्रि को गायत्री आश्रम भजन मंडली द्वारा कर्ण प्रिय भजन प्रस्तुत किए गए महोत्सव के अवसर पर नागराज रणवीर सिंह कच्छवाह पपसा गाँधी योगेश्वर त्रिवेदी भरत चौधरी भंवर सिंह सोढ़ा किशोर सिंह कच्छवाह कुंदन बिस्सा,

 गर्वित बिस्सा सोनू अमित त्रिवेदी अंकित दिलीप बोहरा लक्ष्मी नारायण दवे सोहन बलड़ श्रीमती सरिता बिस्सा श्रीमती प्रीति बिस्सा, श्रीमती उषा गाँधी , श्रीमती इंदु दाधीच,श्रीमती संजु वैष्णव, श्रीमती यशोदा त्रिवेदी खुशबु,कैलाश वैष्णव, दामिनी सहित स्थानीय महिलाऐं मौजूद रहीं।