सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को होगा आयोजित

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को होगा आयोजित

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को होगा आयोजित

पाली, 09 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर ने अवगत कराया है कि सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला कलक्टर ने आयोजन के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि आयोजन के उद्देश्यों की व्यापक पूर्ति हो सके।

——————————