महालक्ष्मी प्रतिष्ठा महोत्सव यज्ञ सम्पन्न
महालक्ष्मी प्रतिष्ठा महोत्सव यज्ञ सम्पन्न
पाली /श्रीमाली ब्राह्मण समाज खैरवा द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया।
समाज अध्यक्ष जितेंद्र गणपतलाल व्यास ने बताया कि ब्रह्मपुरी खैरवा स्थित श्री महालक्ष्मी के प्राचीन मंदिर के नव निर्माण का खैरवा निवासी श्रीमाली समाज का सामूहिक संकल्प आप सभी के अमूल्य सहयोग से पूर्ण हो रहा हैं।
रामलाल विज यकिशन दवे ने बताया कि श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, खैरवा के अनुसार श्री महालक्ष्मी मंदिर नव निर्माण शिव परिवार प्रतिष्ठा तथा हनुमान कुबेर अमृतकलश सतीमाता शीतलामाता नागदेवता अष्टलक्ष्मी स्थापना शनिवार को हुई। प्रातः श्री गणेश पूजन मंडप पूजन कलश यात्रा स्थापित देवता पूजन, पीठ पूजन, नवचंडी,गृहशांति, दुर्गा सप्तशती तथा श्री सूक्त हवन संध्या वंदन ध्यानरात को गरबा व अमरसिंह राठौड़ खेल शुक्रवार को नित्यदेव पूजन मूर्ति अधिवास नेत्र संपर्क न्यासादि संस्कार अष्टलक्ष्मी सतीमाताशिव परिवार हनुमान कुबेर अमृत कलश शीतलामाता सर्प देवता स्थापना विधि शिव अभिषेक रुद्र हवनसायं पूजा मूर्ति अधिवास विधि सें हुआ। महिलाओं द्वारा रातीजोगा दिया। इस मौके पर भागीरथ त्रिवेदी सुधाकर दवे दिलीप बोहरा लक्ष्मी नारायण दवे जगदीश त्रिवेदी समाज के बन्धुगण एवं महिला श्रद्धांलू मौजूद रहें