राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु गठित बैंचों में प्रथम बेंच श्री दिनेश कुमार गढवाल, एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य के रूप में श्री आनंदीलाल भाटी , अधिववता व श्री दिलीप सिंह, तहसीलदार सोजत तथा द्वितीय बेंच में जेएम शिवदान चौधरी एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता श्री देवेंद्र कुमार व्यास द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई।

इस लोक अदालत में 988 प्रि लिटिगेशन व 403 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण रखे गये जिनमें से 435 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 873000/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 86 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 4595492 /- रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों में श्री राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र सेन, गोविंद सिंह राजपुरोहित , भरत, लक्ष्मण मेघवाल आदि अधिववतागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी धमेन्द्र, नेहा भाटिया, सुखाराम, मंगलाराम, बालाराम, अक्षय जोधा, लोकेश टाक, सूरज सिंह, ओमप्रकाश और तालुका विधिक सेवा समिति के कन्हैया लाल, दुलीचन्द कुमावत, सावल प्रभात व्यास, अशोक राव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।