जन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त धरना प्रदर्शन 

जन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त धरना प्रदर्शन 

जन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस का जबरदस्त धरना प्रदर्शन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल के दाम, बिजली, पानी, संकट और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं

ने जोरदार प्रदर्शन किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोजत उपखंड कार्यालय के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रर्दशन किया वहीं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद धरने पर बैठकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत कुमावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टाक सहित महेंद्र पालरिया, प्रदीप राज सिंह, टेलर शहजाद खान सिपाही, गजेंद्र सोनी, पुनीत दवे, इरशाद सिलावट, असलम मेहर, गोविंद दवे, युवा नेता जावेद सिलावट भोराराम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से राहत देने और समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण लेकिन आक्रोश पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवा व महिला शक्ति भी भारी तादाद में उपस्थित थे।