कुंकुम गहलोत ने प्राप्त की नीट (UG) 2026 में उत्कृष्ट सफलता संपूर्ण भारत में मिली 3954 वीं रैंक 

कुंकुम गहलोत ने प्राप्त की नीट (UG) 2026 में उत्कृष्ट सफलता  संपूर्ण भारत में मिली 3954 वीं रैंक 

कुंकुम गहलोत ने प्राप्त की नीट (UG) 2026 में उत्कृष्ट सफलता

संपूर्ण भारत में मिली 3954 वीं रैंक 

सोजत। बेटिया किसी से कम नहीं है ठान ले तो कुछ भी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं । ऐसी ही गौरवशाली उपलब्धि लाडली बिटिया 
 कुंकुम गहलोत पुत्री राजेंद्र गहलोत निबली नाड़ी सोजत ने नीट (UG) 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर की है कुमकुम ने संपूर्ण भारत में 3954 वीं रैंक प्राप्त की हैं।खास बात यह है कि स्वाध्याय, घर पर ही कडी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। कुमकुम ने ठान लिया था कि हर हाल में सफलता प्राप्त करनी है और उसने अपनी मेहनत एवं लगन से यह साबित भी कर दिया कुमकुम गहलोत की इस सफलता पर पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे,माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, बड़ा बास चौधरी एवं अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास सचिव चेतन व्यास माली समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी,भारत विकास परिषद् अध्यक्ष देवीलाल सांखला, सहित सोजत की सभी सामाजिक संस्थाओं, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन लाल टांक,भाजपा ओबीसी  मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर,राम लाल टांक,ओम प्रकाश टांक, ताराचंद गहलोत आदि ने बधाई दी है।