हनुवंत सिंह की पदोन्नति पर किया बहुमान
हनुवंत सिंह की पदोन्नति पर किया बहुमान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। स्थानीय उपकोष कार्यालय में कार्यरत हनवंत सिंह की पदोन्नति अतिरिक्त कोषाधिकारी कोश कार्यालय पाली में होने पर पेंशनर समाज द्वारा पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल के नेतृत्व में बहुमान किया गया। बहुमान के तहत हनवंत सिंह का शाल और उपरणा पहनाकर कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर उपकोष अधिकारी रामेश्वर सेन, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पराज मुणोत, शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, रामस्वरूप भटनागर, फौजी अशोक सेन, महेंद्र माथुर शिवलाल जोशी, मोहम्मद यासीन खरादी, नरपत सिंह दहिया यसवंत सिंह आदि कई गणमान्य जन और पेंशनर उपस्थित थे।