बैंक मैनेजर ने पेंशनर्स से साझा किए विचार, डिजिटल सुरक्षा पर दिया जोर
बैंक मैनेजर ने पेंशनर्स से साझा किए विचार, डिजिटल सुरक्षा पर दिया जोर
पेंशनर समाज भवन में किया स्वागत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। स्थानीय पेंशनर समाज भवन शाखा में शुक्रवार को पेंशनर्स के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लालचंद मोयल ने की वहीं मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुरजन कुमार मीणा थे।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मीणा ने पेंशनर्स को समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया, पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और डिजिटल बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेंशनर्स से अपील की कि वे OTP, पासवर्ड और कार्ड का विवरण किसी से साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक या फोन कॉल पर भरोसा न करें। बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी। प्रबंधक ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मीणा का पेंशनर समाज द्वारा शाल, उपरणा पहनाकर व संस्था की वार्षिक स्मारिका भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपकोष अधिकारी रामेश्वर सेन, संस्था सचिव रामस्वरूप भटनागर संगठन मंत्री शारिरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी सोजत सेवा मंडल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत, कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन, महेंद्र माथुर, शिवलाल जोशी, नरपत सिंह दहिया, मोहम्मद यासीन खरादी, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, ईश्वर दास पुरुषवाणी, झूमर लाल गर्ग, शंकर लाल पारीक सहित कई गणमान्य जन और पेंशनर उपस्थित थे।
