आदर्श क्रेडिट को - ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मल्टी स्टेट के पीड़ित निवेशकों की जमा राशी का शीघ्र भुगतान कराने बाबत
आदर्श क्रेडिट को - ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मल्टी स्टेट के पीड़ित निवेशकों की जमा राशी का शीघ्र भुगतान कराने बाबत
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मारवाड़ जंक्शन, पाली। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एम के पठान ने भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मल्टी स्टेट के लगभग 21 लाख निवेशकों को उनकी जीवन भर की मेहनत की कमाई वृद्धावस्था की बचत, बेटियों के विवाह, बच्चों की शिक्षा, ईलाज तथा भविष्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जमा कराई राशी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की हैं। पठान ने अपने अपने पत्र में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा हैं कि
दिनांक 06 दिसंबर 2018 को सोसायटी के कार्यों पर रोक लगाने तथा लिक्विडेटर नियुक्त करने के पश्चात आज तक लाखों निवेशकों को उनकी वेध जमा राशी पुनः प्राप्त नहीं हो सकी है।परिणाम स्वरूप लाखों परिवार आर्थिक,सामाजिक और मानसिक संकट से गुजर रहे है। कई निवेशक उपचार के अभाव,आर्थिक तनाव एवं असहनीय परिस्थितियों में अपनी जान गवां चुके हैं तथा अनेक परिवार आज भी अत्यंत कठिन जीवन जीने को विवश है।
अतः आपसे निवेदन है कि करोड़ो भारतीय नागरिकों के जीवन एवं सम्मान की रक्षा करते हुए इस राष्ट्रीय मानवीय समस्या के त्वरित समाधान हेतू आवश्यक निर्देश प्रदान करावे जिससे लगभग 21 लाख पीड़ित निवेशकों को उनकी वेध जमा राशी शीघ्र प्राप्त हो सके तथा देश वासियों का कानून एवं शासन व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।