बागोड़ा में एमआर बस हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बागोड़ा में एमआर बस हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बागोड़ा में एमआर बस हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बालोतरा /बालोतरा में हुए एमआर बस हादसे में बागोड़ा क्षेत्र के राऊता निवासी धारुराम मेघवाल के दो बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद मामला गरमा गया है.हादसे को काफी समय बीत जाने के बावजूद बस मालिक द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर किसी प्रकार का आश्वासन नहीं देने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को रुकवाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बस मालिक व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ग्रामीणों का कहना है कि अब तक परिवार को न तो मुआवजा मिला है और न ही कोई जिम्मेदार सामने आया है, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर बस मालिक या प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.