रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी*
*जोधपुर मण्डल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य*
*रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी*
जोधपुर 06 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इन कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
गाडी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24 मई को रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14892 हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 25.मई को रद्द रहेगी।गाडी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई 26 को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 22978 जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24 मई को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
गाडी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14721 जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
. गाडी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24 मई 26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
गाडी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड ज.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण लूनी पाली मारवाड मारवाड जं.व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14888 बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 14707 हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर मारवाड जं. पाली मारवाड लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं. पाली मारवाड लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर मारवाड जं. पाली मारवाड लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24 मई 26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रतनगढ चूरू फतेहपुर शेखावाटी सीकर रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
गाडी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा 22मई 26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ-मेडता रोड के मध्य 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
गाडी संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24मई 26 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाडी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा 24.मई 26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मेडता रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाडी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 24.मई 26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड बाईपास के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।