शादी का झांसा देकर किया रेप
शादी का झांसा देकर किया रेप पाली / शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए लड़की ने मामला दर्ज करवाया हैं। लड़की के अनुसार उसने 5 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया था लेकिन एक महीने बाद अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष राजीनामे का दबाव बना रहा है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में लड़की ने बताया-पिछले साल सहकर्मी के जन्मदिन पर उसे बधाई का संदेश भेजा। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद आरोपी मुझे शादी का झांसा देने लगा।
पिछले साल ही आरोपी मुझे एक होटल में ले गया और और वहां रेप किया। इसके बाद जल्द शादी करने का वादा किया। इस घटना के दो महीने बाद फिर उसी होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया और सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया।
मैंने उससे मिलकर शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद में डिप्रेशन में रहने लगी। हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।